जरूरतमंद परिवारों के लिए पार्षद नेहा वर्मा ने बनवाया राशन कार्ड

पाटन। नगर पंचायत पाटन मे खाद्य नागरिक आपूर्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने 16 जरुरत मंद परिवारों को किया राशन कार्ड भेट। इस तारतम्य श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की राशन कार्ड, एक छोटा सा कागज़ है लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है।यह हमें अनाज दिलाता है, और हमारे परिवार को सुखी और समृद्ध बनाता है।राशन कार्ड, एक पहचान पत्र है,जो हमें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता है।यह हमें गरीबी से लड़ने में मदद करता है,और हमें अपने परिवार का पेट भरने में मदद करता है।राशन कार्ड, एक आशा की किरण है,जो हमें बेहतर जीवन की ओर ले जाता है।यह हमें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करता है,राशन कार्ड, एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है,यह हमें अपने अधिकारों को जानने में मदद करता है,और हमें अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के किसी भी जरुरत मंद परिवारों का अगर राशन कार्ड नही बन पाया हों तो वो संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *