सी पी एफ / अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि स्वीकृति का अधिकार अध्यक्ष कार्य परिषद को देने की मांग,,

रायपुर,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी गण ,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों के सी पी एफ / अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि कार्य परिषद की स्वीकृति प्रत्याशा में कुलपति / अध्यक्ष कार्य परिषद को स्थायी रूप से भुगतान करने के लिए अधिकारिक रूप से अधिकृत करते हुए उन्हे विशेष अधिकार दिये जाने की मांग / निवेदन कार्य परिषद के समस्त सदस्यों से करते हैं तदाशय का पत्र वि वि के कुलपति /कुलसचिव और कार्य परिषद के समस्त सदस्यों को दिया गया l इसी कड़ी में छत्तिसगढ़ शासन के द्वारा कार्य परिषद सदस्य पुरन्दर मिश्रा के साथ डा अशोक प्रधान, डा कल्लोल घोष, डा निनाद बोधनकर से मुलाकात किये सेवानिवृत कर्मचारियों के CPF की राशि /अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान माननीय कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान किये जाने की मांग / निवेदन ज्ञापन पत्र देकर किया गया l

ज्ञातब्य हो कि वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों में डा मीता झा,बी पी भंवर , को सी पी एफ और नगदीकरण दोनों राशि 2 से6 माह हो गये नही मिली है l इसके साथ ही डा ब्यास दुबे और पवन यादव को सी पी एफ की राशि 2 से 4 माह हो गए वि वि द्वारा भुगतान नहीं किया गया l

विदित हो कि 20 नवम्बर 2024 को सेवा निवृत कर्मचारियों के द्वारा मौन प्रदर्शन करने के उपरांत कार्य परिषद के निर्णय अनुसार खिलावन राम यादव को उसी दिन शाम को रुपये 1036832/ की राशि प्राप्त हो गई है कुलपति को उक्त भुगतान करने के लिए उन्हे धन्यवाद भी दिया गया था और उनसे निवेदन किया गया कि इसी तरह भविष्य में सेवानिवृत कर्मचारीओ की छोटी छोटी समस्याओ का निराकरण करते रहें हम सभी सेवानिवृत कर्मचारीगण आपके साथ है लेकिन वि वि ने ऐसा नहीं किया l इसके साथ ही वि वि के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका का पूर्ण परीक्षण कर आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन 30 जून तक भेजा जाय अन्यथा सेवानिवृत कर्मचारियों को विवश होकर जुलाई माह में एक सप्ताह की सूचना देकर हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी वि वि प्रशासन की होगी l

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र,और उप सचिव राकेश शुक्ला, ने माननीय कार्य परिषद के सदस्यों को ज्ञापन सौंपा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *