चुनकट्टा में दो दिनों से बंद नल-जल योजना…ग्रामीण पानी के लिए हो रहे परेशान

पाटन। ग्रामींणों की सहुलियत के लिए शासन द्वारा चुनकट्टा में शुरू की गई नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। इस कारण भरी दोपहरी में भी ग्रामींणों को पीने की पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

चुनकट्टा के ग्रामींणो ने बताया कि पिछले दो दिनों से नल में पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने का कारण पंचायत से जानकारी लिया गया तो बताया गया कि नल-जल योजना की पाइप लाइन में खराबी हो गई है। इस कारण पानी टंकी से ग्रामींणों को पानी की सप्लाई भी बंद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनकट्टा की नल-जल योजना बीच बीच में और बंद हो जाता था पूर्व में पानी सप्लाई नहीं हुआ तभी संज्ञान में लिए रहते तो लोगों को पानी की समस्या नहीं होती। गांव में सभी घरों में शौचालय होने के कारण अब पानी की खपत बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने अधिकांश घरों में कूलर में पानी डालना रहता है। लेकिन जिनके घरों में बोर नहीं है जो केवल नल जल योजना के भरोसे है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि चुना पत्थर खदान के कारण गांव में भू जल स्तर कम है नल बंद होने से उन्हें हैंडपंप ही निस्तारी और पीने की पानी का एक मात्र सहारा रहता है। लेकिन भूजल स्तर कम होने से कई जगहों का हैंडपंप में पानी तुरंत नहीं निकलता जिसके कारण ग्रामींणों को पानी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *