पाटन। ग्रामींणों की सहुलियत के लिए शासन द्वारा चुनकट्टा में शुरू की गई नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। इस कारण भरी दोपहरी में ग्रामींणों को मीलों दूर से बाइक व साइकल पर सवार होकर पानी ढुहारना पड़ रहा है। ग्रामींणो के अनुसार उन्होंने इस बात जानकारी लेने पंचायत भवन से जानकारी ली तो बताया गया कि नल-जल योजना की मोटर एक बार फिर से खराब हो गई है। इस कारण योजना से निर्मित पानी टंकी नहीं भरी जा रही है। इस कारण ग्रामींणों को पानी की सप्लाई भी बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनकट्टा की नल-जल योजना में लगी बिजली मोटर खराब हो गई थी। इसके बाद कई बार लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद मोटर का सुधार कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इस कारण करीब दो सप्ताह से यहां के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि चुना पत्थर खदान के कारण गांव में भू जल स्तर कम है नल बंद होने से उन्हें हैंडपंप ही निस्तारी और पीने की पानी का एक मात्र सहारा रहता है। लेकिन भूजल स्तर कम होने से हैंडपंप में पानी तुरंत नहीं निकलता जिसके कारण ग्रामींणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।
