पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी के निर्देश तथा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन मे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया । इसी के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पर आरएचओ बसंत कुमार साहू ने ग्रामीणों को तम्बाकू ,बीड़ी ,सिगरेट ,शराब आदि के सेवन से मनुष्य एवं समाज को होने वाले नुकसान व् दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू उत्पादों में बहुत ही खतरनाक रासायनिक पदार्थ पाये जाते है जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक होते है इनकी वजह से बेचैनी,पढाई में मन न लगना, एकाग्रता में कमी ,सीने में दर्द ,खांसी, टीबी रोग ,फेफड़े की अन्य बीमारिया ,हृदय रोग ,कैंसर आदि रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है एवं मनुष्य के व्यक्तित्व में परिवर्तन होने लगता है साथ ही बीड़ी, सिगरेट ,गुटखा आदि के सेवन से शारीरिक ,मानसिक, आर्थिक नुकसान के साथ साथ पर्यावरण को भी अत्यधिक नुकसान होता है । सीएचओ लाभेश्वरी यदु ने इस अवसर पर ग्रामीणों को शपथ दिलाया कि तंबाकू एवं किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का कभी सेवन नही करेंगे साथ मे समाज मे भी नागरिकों को इसके दुष्प्रभाव को बताते हुए इससे दूर रहने हेतु जागरूक करेंगे एवं धूम्रपान रोकने के लिए बनाये गए कानून कोटपा एक्ट के बारे में ग्रामीणों को बताया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ बसंत साहू ,मधु साहू ,सीएचओ लाभेश्वरी यदु, मितानिन प्रेरक सुमन वर्मा, मितानिन हेमपुष्पा साहू,पंचबाई यादव ,देवला ठाकुर, ममता यदु, रामदुलारी साहू, हिरमोतीन साहू आदि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक
