महेंद्र साहू ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाटन। कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़, पंचायत सचिव संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू के जन्म दिन पर आज ग्राम पतोरा स्थित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि पौधरोपण के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर पर आगे आएं तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी देखभाल करे। महेंद्र साहू प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर प्रदूषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

मौके पर प्रमुख रूप से अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष किशन हिरवानी, भुनेश्वर प्रसाद साहू सरपंच, श्रीमती चन्द्रिका कलिहारी जनपद सदस्य, देवचरण कौशल उपसरपंच, राजेन्द्र वर्मा ग्राम प्रमुख,खिलेश मार्कण्डेय सरपंच सेलूद, चित्रसेन कलिहारी,मुकेश चांदने, मनोज साहू,कमलेश्वरी साहू,सरस्वती साहू, एकता साहू,कामिनी देशलहरे,जामुन ठाकुर, क्षमा कुर्रे सचिव, पुरुषोत्तम कुर्रे, शालिनी देवांगन, स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यगण भुनेश्वरी देवांगन, दुलेश्वरी, लक्ष्मी,सोहद्रा,धान बाई, किरण श्रीवास,कांति साहू,दीना साहू, सोहन पठारी,नोमेन्द्र मंडावी, ओमप्रकाश वर्मा,गोपाल देवांगन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *