पाटन। वुड आइलैंड कॉलोनी अमलेश्वर में आज स्वास्थ्य विभाग पाटन द्वारा कैम्प लगाकर निःशुल्क कोविड-19 टेस्ट किया गया। जिसमें कालोनी के 25 लोगो का टेस्ट के 25 लोगो का टेस्ट हुआ जिसमें जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू सहित सफाई कर्मी, गार्ड और बाहर आने जाने वालों का टेस्ट हुआ। सभी लोगो का टेस्ट एंटीजन टेस्ट कीट से किया गया। जिससे रिपोर्ट सिर्फ 30 मिनट में ही मिल गया। जांच में कालोनी के 24 लोगों का का रिपोर्ट निगेटिव मिला। जबकि एक व्यक्ति का रिपोर्ट पाजेटिव आया।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस युवक का रिपोर्ट पाजेटिव मिला है उसके बारे में पता चला कि युवक कालोनी का नही है। उसे किसी परिचित के द्वारा आज कोरोना टेस्ट होने की जानकारी मिलने पर वह देवेंद्र नगर रायपुर से वुड आइलैंड कालोनी अमलेश्वर आकर अपना टेस्ट करवाया। युवक का रिपोर्ट पाजेटिव मिलने पर पाटन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर में सूचना देकर युवक को इलाज के लिये भर्ती करने की सूचना दे दी गई है।

जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने बतलाया कि कालोनी में कोरोना को लेकर सभी जागरूक है। वुड आइलैंड समिति मेंबर्स कालोनी की सुरक्षा लिए हर तरह की तैयारी कर रहे है ताकि इस महामारी को कॉलोनी से दूर रख सके। मुख्य द्वार पर सेनेटाइजर ओर टेम्परेचर मशीन की व्यवस्था भी करवाई गई है। कॉलोनी में प्रवेश से पहले अपने हाथ सेनेटाइज करे और टेम्परेचर मशीन से चेक जरूर करवाये । ये छोटी छोटी सावधानिया हमे ओर हमारे परिवार के हर एक सदस्य को सुरक्षित कर सकती है।
