सेमेस्टर परीक्षाओं के शुल्क में 50% तक कटौती करे विश्वविद्यालय : अभाविप कुलपति के नाम प्राचार्य को दिये पत्र के माध्यम से अभाविप गरियाबंद ने रखी मांग

गरियाबंद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गरियाबंद नगर ने सेमेस्टर परीक्षाओं के शुल्क में 50 फीसदी तक की कटौती करने की मांग विश्वविद्यालय के समक्ष रखी है। अभाविप गरियाबंद के नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते पूरे देश में सभी आय वर्गों के लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्तिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं के शुल्क की राशि जमा करा पाने में न केवल निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी अपितु मध्यम आय वर्ग के विद्यार्थी भी कठिनाइयाँ अनुभव कर रहे हैं। अभाविप के नगर सहमंत्री आशीष मिश्रा ने आगे बताया कि विद्यार्थियों की इसी समस्या को देखते हुए ईमेल के माध्यम से परिषद् ने कुलपति के नाम प्राचार्य को पत्र प्रेषित किया है और विद्यार्थियों की कठिनाइयों पर विचार करते हुए उनके परीक्षा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती कर उनकी परेशानियाँ दूर करने का आग्रह किया है। अभाविप के नगर सहमंत्री  डिम्पल कुटारे ने कहा कि अभाविप सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने के प्रति सकारात्मक दृष्टि से विचार कर कार्यरत रही है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर परिषद् विद्यार्थियों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी रहेगी।

उक्त जानकारी नगर कार्यालय मंत्री यश सिन्हा  के द्वारा जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *