क्रेडा विभाग लापरवाही 15 दिनों बाद भी सोलर पैनल का नहीं हुआ सुधार

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा किसानों की फसल बचाने के लिए गाँव गाँव में गौठान का निर्माण कराया गया था और सभी गौठानो में करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर घुमन्तु पशुओं के रख रखाव के लिए खर्च किया गया था । जिसमें सोलर से चलने वाली पानी टंकी और सोलर लाइट लगाया गया था ।

पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के युवा सरपंच खिलेश बबलु मारकंडे ने बताया कि क्रेडा विभाग की लापरवाही के कारण गौठान संचालन में किसानों को दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है । उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले आये हवा तुफान में वह सोलर लाइट का पोल टुट कर गिर गया है पोल के गिरने के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा उनमे लगे समानो को तोडफोड दिया गया है। वही कुछ समानो को अपने साथ ले भी गये है जिसके कारण सेलुद गौठान में सोलर लाइट बंद है वही सोलर से चलने वाली पानी टंकी के सोलर पैनल हवा में उडकर नीचे गिर जाने के कारण पानी टंकी भी कार्य नहीं कर रहा है किसानों और ग्राम पंचायत के सहयोग से घुमन्तु पशुओं से फसल बचाने के लिए पहले से तैयारी के हिसाब से पैरा इकट्ठा करने के साथ साथ पशुओं के लिए पानी व देखरेख करने वाले किसानों के लिए लाइट की सुविधा अनिवार्य है ।लेकिन क्रेडा विभाग के लापरवाही पुर्ण रवैया के कारण सोलर लाइट व सोलर टंकी को पंद्रह दिन पहले सुचना देने के बाद सुधार कार्य नहीं हो रहा है ।कर्मचारी के इस अडियल रवैये से सभी किसान परेशान है और ऐसे कर्मचारी के ऊपर शीघ्र कार्यवाही की मांग कर रहे है ताकि कोई अन्य किसानों या ग्रामीणों के साथ कोई अडियल रवैये न अपना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *