बोर्ड परीक्षा में संस्कार पब्लिक स्कूल के सितारे चमके…पांचवी में किंशुक और आठवीं में तेजल ने किया टॉप

पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह के विद्यार्थियों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा पाँचवी एवं आठवीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कक्षा पाँचवी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें किंशुक कुमार ने 98% तथा देविका वर्मा ने 92% अंक प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया।कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राएं भी पीछे नहीं रहे तेजल वर्मा ने 85.67% और हिमांगी देवांगन ने 81.83% अंक प्राप्त कर यह प्रमाणित किया कि समर्पण और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना शुक्ला ने इन उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का फल है। समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *