भाजपा की सरकार लगातार यादव समाज की उपेक्षा कर रही है, सत्ता, संगठन , आयोग, मंडल में एक भी यादव को शामिल नहीं किया: रमेश यदु

पाटन,,सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु पाटन पहुंचे इस दौरान क्षेत्र गणमान्य नागरिक, यादव समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया गया । इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सत्ता में आते ही ‘भाजपा सरकार यादव समाज की उपेक्षा कर रही है श्री यादव ने कहा लगभग 35 लाख यादव समुदाय के लोगों की भावनाओं को भाजपा सरकार ने नजर अंदाज कर ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यादव समाज को चुनावी फायदे के लिए मात्र उपयोग किया और सत्ता मेंआने के बाद समाज की उपेक्षा कर दी। रमेश यदु ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी हिंदुत्व की विचारधारा से जुड़ी है और यादव समाज का प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व है, फिर भी सरकार में यादवों को उचित स्थान नहीं मिला। केबिनेट, आयोग, निगम, मण्डल और संगठन में यादवों की भूमिका नगण्य है।

विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रभारियों के नेतृत्व में यादव समाज के वरिष्ठों के पास जाकर समर्थन मांगा गया, लेकिन सत्ता में आने के बाद समाज की कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया वनांचल क्षेत्र में रहने वाले पिछड़े वर्ग के लोगों को वन अधिकार पट्टा नही मिले है जबकि डेरी उद्योग में यादवों को भागीदारी से पूरी तरह वंचित रखा गया है। यह सब समाज में असंतोष और आक्रोश को जन्म दे रहा है।

खूबचंद स्वास्थ्य योजना का नाम बदलने से आक्रोश ,,सर्व यादव समाज के साथ साथ रमेश यदु सर्व समाज संगठन का भी प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने कहा कि डॉक्टर खूबचंद बघेल के नाम से कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य योजना शुरू किया था। इसका नाम भाजपा सरकार ने बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *