पाटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत के लोकतंत्र को और मजबूत एवं मितव्ययी बनाने के लिए बार-बार चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा को मूर्त रूप देने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर आज दोपहर 3 बजे से स्वामी आत्मानंद सभागार पाटन में विधानसभा स्तरीय विचार गोष्ठी आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता सुरेन्द्र कौशिक अध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग, राजेन्द्र पाध्ये जिला संयोजक एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान दुर्ग, विशेष अतिथि योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन एवं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
आज पाटन में एक राष्ट्र एक चुनाव पर विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
