नगर पंचायत पाटन में पहली बार दो दोस्त एक साथ बने पार्षद व सभापति

पाटन – नगर पंचायत पाटन में इस बार हुए नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार एक संयोग बना है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे तब के दो दोस्त एक साथ अभी वर्तमान में पार्षद व सभापति बने है।

बात कर रहे है हम केवल देवांगन जो वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद निर्वाचित हुए है व उन्हें लोक निर्माण विभाग प्रभारी बनाया गया है

तो वही उसके मित्र देवेन्द्र ठाकुर जो वार्ड 15 से पार्षद निर्वाचित हुए है व उन्हें राजस्व एवम बाजार विभाग का प्रभारी बनाया गया है। ये संयोग पहली बार पाटन नगर पंचायत में देखने को मिला जो कि ये दोनों भाजपा समर्थित पार्षद है। दोनों पार्षद युवा और नई सोच से प्रेरित हैं। जिसका लाभ नगर पंचायत पाटन को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *