कोरोना की फिर से एंट्री: दिल्ली, हरियाणा, केरल और कर्नाटक में सामने आए नए केस, एडवाइजरी जारी

वेब डेस्क। दिल्ली में कोरोना के नए केस सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

देश के कई इलाकों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसको लेकर सरकारों ने चिंता जताई है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद COVID-19 मामले सामने आए हैं। वहीं गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *