मेकाहारा से ठेका प्रथा प्लेसमेंट तत्काल बंद हो- डान गिरी के खिलाफ प्रेस क्लब की चट्टानी एकता की जीत हुई-विजय झा

रायपुर। राजधानी में मेकाहारा स्थित बाउंसर के द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा दुर्व्यवहार के बाद डान गिरी करते हुए सुरक्षा कर्मियों को आंदोलन करने, विरोध प्रदर्शन, करने की घटना की निंदा करते हुए कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने मेकाहारा में तत्काल प्लेसमेंट एवं ठेका प्रथा बंद करने की मांग की है। इस संपूर्ण घटनाक्रम में पूरे राजधानी में आम नागरिकों, पत्रकार बंधुओ व प्रेस क्लब की चट्टानी एकता की जीत हुई। अंततोगत्वा बाउंसर गिरफ्तार होकर, उसे सड़कों पर घुमाया गया। श्री झा ने कहा है कि दोनों सरकारें जब विपक्ष में थी तब ठेका प्रथा एवं प्लेसमेंट का विरोध करती थी। छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है की जिस प्रकार अडानी अंबानी से मित्रता निभाई जा रही है, उसी प्रकार दोनों सरकारों ने प्लेसमेंट एवं ठेका काल-मी कंपनी को देकर उससे मित्रता निभा रही है। कॉल मी कंपनी के ठेका प्रथा का प्रारंभ से ही विरोध कर्मचारी संगठनों द्वारा किया जा रहा था। विशेष कर 108, 102 संजीवनी महतारी, गृह निर्माण मंडल, उद्योग विभाग, ग्राम सड़क योजना विभाग, मनरेगा सहित अन्य अनेक जगह प्लेसमेंट ठेका प्रथा का ठेका इसी कंपनी को दिया गया है। श्री झा ने आज राजधानी में घटित इस घटना का जन सामान्य एवं पत्रकार बंधुओ के बीच में कड़ा विरोध होने के बाद न केवल बाउंसर की गिरफ्तारी हुई अपितु उसे सड़कों पर घुमाया गया। ऐसे डान की गिरफ्तारी पत्रकार बंधुओ एवं प्रेस क्लब की चट्टानी एकता की जीत है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल स्वास्थ्य विभाग में ठेका प्रथा प्लेसमेंट तत्काल बंद कराया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *