सेना के शौर्य को नमन करते हुए कुम्हारी भाजपा मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के सम्मान और धन्यवाद के लिए शुक्रवार को कुम्हारी भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शाम 5 बजे बाजार चौक गांधी चौरा वार्ड क्रमांक 5 से प्रारंभ हुई। यात्रा का एकत्रीकरण स्थल बाजार चौक था, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा झंडा लिए एकत्र हुए। यात्रा बाजार चौक से प्रारम्भ होकर प्रभात चौक होते हुए स्टेशन चौक ब्रिज के नीचे समाप्त हुई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भाजपा मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर में देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस यात्रा में नपाप अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, पार्षद उमाकांत साहू, हरिदास वैष्णव, अश्वनी देशलहरे, ओंकार मारकंडे, पी एन दुबे, रामाधार शर्मा, रामकुमार सोनी, गोल्डी गोस्वामी, दीपक चतुर्वेदी,उमेश ध्रुव, फ़िगेश्वर साहू, आर पी गुप्ता, जे पी बैस, गौरव पटेल, छबि यादव, धानेश्वर सोनकर, श्रीमती खिलेश्वरी सोनकर, प्रभा साहू, सुधा स्वर्णकार, तृप्ति चंद्राकर, सुनीता कुर्रे, पार्षद हेमलता धीवर, डिकेश पटेल अनुज शुक्ला, उभयराम साहू, सूरज साहू, दुर्गेश ठाकुर, दीपक बैस एवं पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *