12 वीं कक्षा में पाटन ब्लॉक के टॉप टेन में कन्या शाला सेलूद के 8 विद्यार्थी शामिल

सर्व सुविधा के बाद भी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से एक भी बच्चे टॉप टेन में नहीं

पाटन। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम के बाद कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा विकासखंडवार टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सेलूद के 8 विद्यार्थी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा के 5, सेजस मर्रा के 4, सेजस भिलाई-3 से 2, सेजस सेलूद 2,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा से 1, सेजस अमलेश्वर 1,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरर से 1,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाहंदा(अ) से 1 एवं सेजस रानितराई से 1 विद्यार्थी शामिल है। गौरतलब हो कि शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसके बाद भी इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक भी विद्यार्थियों का टॉप टेन में शामिल नहीं होना सुविधा के बाद भी शिक्षकों द्वारा बच्चों को करवाई गई पढ़ाई पर एक सवालिया निशान छोड़ गया है। जबकि स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम के 10 बच्चे 88 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *