किसी भी समाज की रीढ़ शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार है-भूपेश बघेल

  • जामगाँव आर में हुआ ब्लॉक स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज जयंती का आयोजन

पाटन। ब्लाॅक सेन समाज पाटन द्वारा जामगाँव आर मे संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 725 वीं जयंती मनाई गई ।मुख्यअतिथि भूपेश बघेल ने कहा किसी भी समाज की रीढ़ शिक्षा ,स्वास्थ्य ओर रोजगार है जिसे पूरा केवल संगठित समाज ही कर सकता है उसमे सेन समाज अब आगे आ रहे है उन्होंने कहा जब तक शिक्षित नहीं होगा इसलिए बेटियो के साथ बेटा को भी उच्च शिक्षा दीजिए तभी सभ्य समाज का निमार्ण हो पाएगा।

सेन जयंती के अवसर पर अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष , कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दक्षिण पाटन, रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य पाटन,नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन,सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, मुकेश साहू उपसरपंच, अंगेश्वर साहू, नरेश केला, पुनेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे! सेन समाज द्वारा समाज सेवकों, पत्रकारों, प्रतिभावान बच्चों , एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया ।

जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू ने अपने उद्बोधन में सेन जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेन जी महाराज संत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे ।जिन्होंने राजा वीरसिंह को भगवान का दर्शन कराया इसलिए राजा अपने आप को ऋणी मानते हुए अपना गुरु बना लेते हैं । लालेश्वर साहू ने कहा कि सेन जी महाराज केवल सेन समाज के ही नही बल्कि सभी समाज के आदर्श है हमें उनके बताए पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलती है ने कहा कि कोई भी समाज छोटा या बड़ा नही होता । नाई समाज के बिना किसी भी समाज का कोई कार्य पूर्ण नही होता ।

मौके पर प्रमुख रूप से नरेश श्रीवास ब्लाक अध्यक्ष सेन समाज पाटन, भुवनलाल कौशिक प्रांतीय सचिव सेन समाज, रामजी कौशिक, राजेंद्र श्रीवास, सुमन कौशिक, तुलसीराम सेन, नारद सेन, कमल नारायण सेन, मोरध्वज सेन, अभिषेक सेन, गोरेलाल सेन, टिकेंद्र सेन, किशोर सेन, रामअवतार सेन, घासीराम सेन, मोहन सेन, युगलकिशोर सेन , सतीश सेन, कामता सेन ,मनहरण सेन ,कीर्ति सेन डमेश सेन महेश सेन सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवम युवा एवम बच्चे साथ ही समस्त पाटन ब्लाक सेन बंधु सहित पाटन ब्लाक के सेन समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *