पाटन। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने दरबार मोख़ली मंडल में अपने संगठनात्मक प्रवास पर महत्वपूर्ण बैठक दरबार मोखली विश्राम गृह में ली जिसमें सत्ता संगठन में आपसी समन्वय,संगठन की मजबूती और आगे की कार्ययोजना पर आधारित थी। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, निवृतमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, निवृतमान मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,पूर्व मंडी सदस्य पोशुराम निर्मलकर,महिला मोर्चा जिला मंत्री चंद्रिका साहू,मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने बैठक में कार्यकर्ताओं से जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सरकार और जनता के बीच का मध्यस्थ बनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया | साथ ही देश में चल रहे वर्तमान हालात को देखते हुए देश हित में तैयार रहने की अपील की | बैठक को निवृतमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्यता के अनुसार दायित्व मिलता है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरन्तर सक्रिय रहने और अनुशासन बनाएं रखने को कहा।बैठक को जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू एवं मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने दरबार मोख़ली मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित सरपंच एवं जनपद सदस्यों का भी सम्मान कर अपने उत्तरदायित्वों को पूरी तरह से निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पारखत साहू एवं आभार पोशुराम निर्मलकर ने किया।इस अवसर पर रामसुमेर ठाकुर,भास्कर वर्मा, दिनेश साहू,डॉ.सुरेश साहू,भागवत सिंहा,तेजेंद्र पिपरिया,आशीष बंछोर,वासु वर्मा,रामकुमार बंछोर, गोलू चंद्राकर, युवगेंद्र साहू ,होरी वर्मा,विनोद राजपूत,संदीप बंछोर,रमेश बंछोर, रामचंद्र वर्मा,बाबा जांगड़े,नेहरू साहू,संतोष घिरवानी,राजू वर्मा,अंगेश सिंहा,सोनाली वर्मा,संगीता शर्मा, हुलेश्वरी साहू,राकेश आडील,बलभद्र वर्मा,संजय चंद्राकर,धीरज मिश्रा,मुन्ना पाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दरबार मोख़ली मंडल का संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न
