देवादा में शान से निकाली गई तिरंगा यात्रा

पाटन। भारत माता के जयकारों और तिरंगा झंडे को लहराते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत आज पाटन क्षेत्र में शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई । ग्राम देवादा में इस यात्रा में सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र,पोषण वर्मा,रामबाई, बिनु,जितेंद्र, आलोक, टोपसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए । ग्राम के शहीद स्मारक में सभी लोगों ने देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए उनका आभार व्यक्त किया । सभी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार आतंकियों को सबक सीखाने भारतीय सेनाओं द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *