भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है भारत के वीर सैनिकों ,अर्ध सैनिक बलो के साहसिक प्रयास आपरेशन सिंदूर को अदम्य सफलता मिली है उन सभी सैनिकों के सम्मान एवं उन्हें धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है

ग्राम पंचायत तरीघाट में सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहु एवं ग्राम पंचायत सिकोला में श्रीमती गीतेश्वरी सपहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली जो ग्राम के प्रमुख मार्गो में तिरंगा लहराते भक्ति गीत गाते देश भक्ति के नारे लगाते ग्राम भ्रमण किया इस समय ग्राम पंचायत सभी पंच एवं ग्राम वासी शामिल हुए
