सेलूद में ढौर चौक के पास किए कब्जाधारी ने खुद से कब्जा हटाना शुरू की

पाटन। ग्राम सेलूद में दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में ढौर एवं माणिकचौरी मोड के पास कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान और मकान बना लिए जाने की 9 मई को प्रकाशित खबर असर देखने को मिला। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया था कि नोटिस जारी कर 14 मई तक कब्जा हटा लें।बुधवार को नायब तहसीदार मनोज रस्तोगी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पुलिस बल कब्जा हटाने पहुंचे थे। इस दौरान कब्जेधारी द्वारा स्वयं से कब्जा हटाने की स्वीकृति देते हुए दुकान के चारों तरफ लगे टीन शेड को निकाला गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त स्थल पर उद्यानिकी विभाग को नर्सरी के लिए प्रस्तावित है। वहीं ढौर मोड़ के दाहिने तरफ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा भवन बनाना प्रस्तावित है। पूर्व में किए सभी कब्जेधारी को उक्त स्थल से कब्जा हटाने नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा माणिकचौरी मोड़ के पास भी अवैध कब्जा तेजी से बढ़ रहा है। अभी कब्जेधारियों को नोटिस देकर कब्जा हटाने कहा गया है। कब्जा नहीं हटाए जाने पर तोड़फोड़ की कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *