मैथिल ब्राह्मण सभा के तीनों पद पर सीधा मुकाबला- मतदान 18 मई को- कल 14 मई को पोस्टल बैलट पेपर

रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के निर्वाचन की प्रक्रिया निरंतर जारी है।निर्वाचन अधिकारी ऋषि कुमार झा अधिवक्ता द्वारा जारी अंतिम सूची अनुसार अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तीनों पदों पर सीधा मुकाबला है

। रविवार 18 मई को टुरी हटरी स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में प्रत्यक्ष मतदान होगा। इसके पूर्व कल 14 मई को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान हेतु प्रातः09 बजे से 10 तथा संध्या 7 से 8 मतदान की सुविधा इसलिए प्रदान की गई है कि 18 मई को अनेक वैवाहिक कार्यक्रम में मतदाता शहर से बाहर जाएंगे। अध्यक्ष पद पर पं विजय कुमार झा एवं सुश्री शोभिता पाठक, सचिव पद पर भावेश पंकज झा व अजय ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुप्रभ झा एवं प्रदीप कुमार मिश्र चुनाव मैदान में है।

इस प्रकार तीनों पदों पर सीधा मुकाबला है। रविवार 18 तारीख को प्रातः 9 बजे से 03 बजे तक मतदान उसके बाद मतगणना फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *