देवादा में हुआ गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन

पाटन। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्राम देवादा में एक साथ गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र नव निर्माण, देश में सुख-शांति-समृद्धि के लिए एक साथ एक समय में घर-घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार के सदस्य घर-घर जाकर हवन करवाया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में बीते कई वर्षों से वैश्विक सुख-शांति, प्रगति और एकता के लिए विराट वैश्विक यज्ञीय प्रयोग किया जा रहा है। इस वर्ष भी गायत्री परिवार बुद्ध पूर्णिमा को यज्ञ दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश में लाखों घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के साधक घर-घर जाकर संपर्क कर अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विशेष अवसरों पर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ किया जा रहा है, जबकि सामूहिक रूप से पांच, नौ, चौबीस, इक्यावन और 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का क्रम भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *