खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका/समीप ग्राम रजनकटा में यादव परिवार के द्वारा अपने स्व माता श्रीमति रामकुंवर यादव की वार्षिक श्राद्ध (बरसी )स्मृति सहित परिवार के समस्त पितरों की मुक्ति के लिए 10 मई से लेकर 18 मई तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रवचन करता पंडित ऋषिकेश तिवारी (राजू महाराज )रवेली वाले होंगे,

कथा प्रवचन 10 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट होगा,दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगा।श्रीमद् भागवत के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन कर गांव के शीतला तालाब से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें यादव परिवार सहित गांव की महिलाएं एवं बच्चे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया

कार्यक्रम का आयोजन यादव परिवार के प्रधान पाठक खेमलाल यादव सपत्नी सावित्री यादव, वेद प्रकाश यादव सपत्नी गायत्री यादव ,सु श्री चित्ररेखा यादव ,लक्ष्मीकांत यादव सहित यादव परिवार के द्वारा इस आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है

एवं 11मई से भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा एवं श्रीमद् भागवत सुनने आसपास ग्रामीणों को यादव परिवार द्वारा अपील भी किया गया है ।और समय निकाल कर भगवान के कथा में रसपान कर अपना जीवन सफल बनाएं और इस काली काल में कलयुग तरण का या सरल उपाय है।जिसका लाभ 11 मई से 18 मई तक उठाया जा सकता है।।
