कन्या विवाह के लिए देवादा सरपंच ने की आर्थिक सहयोग

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने गांव के संतोष यादव की बेटियों तामेश्वरी एवं नित्या की शादी में 5000 रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की एवं बेटियों को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान की। श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा की सरपंच निर्वाचित हुए अभी मात्र 2 महीने हुआ है। इन 2 महीनों में उन्होंने गांव के अनेक जरूरतमंद परिवार को मांगलिक कार्यों और शोक कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता कर उन्हें संबल प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *