दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में हुआ बड़े पैमाने पर तबादला

दुर्ग। जिले में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 9 निरीक्षक (टीआई), 5 उप निरीक्षक (एसआई), 3 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक प्रधान आरक्षक के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है।गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और 2 एसआई के तबादले किए गए थे। लगातार हो रहे इन तबादलों को प्रशासनिक सुदृढ़ता और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन फेरबदलों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना और जनता को अधिक कुशल सेवाएं उपलब्ध कराना है।पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी जरूरत पड़ने पर और बदलाव किए जा सकते हैं ताकि थानों में दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। जिले के पुलिस महकमे में इस फेरबदल के बाद कर्मियों में नई ऊर्जा के साथ काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *