देवादा सरपंच ने कन्या विवाह के लिए की आर्थिक सहायता

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत देवादा की महिला सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा गांव के हर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता करती है। श्रीमती वर्मा ने सोनू बया की सुपुत्री आकृति बया की शादी में 5000 रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की।

गौरतलब हो कि सरपंच निर्वाचित होने के बाद से गांव के अनेक जरूरतमंद परिवार को उनके द्वारा शोक कार्यक्रम या फिर मांगलिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग कर सराहनीय पहल की है। उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक सहयोग के बाद अब पाटन क्षेत्र के कई सरपंचों ने भी गांव के जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग करने की शुरुआत किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *