राजिम,,शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजीव के समाज कार्य विभाग एवं IQAC द्वारा आयोजित वर्कशॉप के समापन अवसर पर द्वितीय दिवस तृतीय सत्र में रिसोर्स परसन के रूप में श्री लक्ष्मी नारायण देवांगन प्रोजेक्ट डायरेक्टर सार्थक क्रिएटिव ऑर्गेनाइजेशन से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ।

आज के कार्यशाला का शुरुआत करते हुए आपने NGO तथा सी बी वो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जमीन स्तर पर कार्य करने के लिए बहुत से बारीकियां पर ध्यान देना पड़ता है जैसे सर्वप्रथम NGO का नाम रजिस्ट्रेशन कैसे करें, NGO का एजेंडा कैसे हो, परियोजना का चुनाव कैसे करें, चुनाव पूर्व क्षेत्र का मूल्यांकन कैसे करें, इस प्रकार के बहुत से तकनीकी समस्या को समझाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट कैसे बनाएं तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट , बाय लॉ ,पैन कार्ड, बैंक अकाउंट 12 ए 80 जी सर्टिफिकेट की आवश्यकता पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

चतुर्थ सत्र में टेक्निकल एक्सपर्ट श्री प्रशांत वर्मा द्वारा सोशल वर्क फील्ड में कंप्यूटर के योगदान पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया। उन्होंने गूगल फॉर्म ,चार्ट, बाय चार्ट, सारणी तथा डाटा एनालिसिस पर बहुत ही सटीक जानकारी प्रदान किया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख डॉक्टर सविता मिश्रा का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। साथ ही महाविद्यालय के प्रबुद्ध प्राध्यापकगणों की विशेष भूमिका परिलक्षित हो रही है
, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंचल के 100 से अधिक प्रबुद्ध जुडे । इस कार्यक्रम को संगठित करने में विभाग अध्यक्ष समाज कार्य विभाग सोनम चंद्राकर का अमूल्य योगदान प्राप्त हो रहा है ।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का संचालन श्रीमती क्षमता शिल्पा मसीह द्वारा किया गया।
तृतीय दिवस पांचवे तकनीकी सत्र में शीर्षक समाज कार्य में अवसर चुनौतियां और समाधान विषय पर अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर के सहायक अध्यापक तथा विभाग अध्यक्ष समाज कार्य विभाग श्री मोहम्मद रफीक का गरिमामय उद्बोधन तथा पाठ्यचर्या संपन्न हुआ। आपने अपने वक्तव्य में बहुत ही व्यवहारिक तथा सरल बोलचाल के शब्दों में विषय से संबंधित कठिनाइयों को सरलता से कैसे निबटे इसके बारे में बातें की । काउंसलिंग का क्या मतलब होता है, उदाहरण द्वारा बताया कि किसी महिला का ऑपरेशन होना अनिवार्य है और उसे अस्पताल में भर्ती करना है तो महिला नकारात्मक सोच के कारण रोती है कटाने चीरने से डर रही होती है तो उसे अपनेपन का एहसास कराकर ऑपरेशन के लिए कन्वेंस करना जिससे ऑपरेशन के लिए सहजता से तैयार हो जाए यह सभी कार्य एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी कर सकते हैं जिसे काउंसलर कहा जाता है।इसी प्रकार क्लीनिकल सोशल वर्कर ,मनो चिकित्सा सहायता, पुनर्वास केंद्र तथा इन्हीं के साथ-साथ पुनर्वास केंद्र की सबसे बड़ी समस्या रिप्लेसमेंट के बारे में बात की। आपने कहा कि किसी को नशा से मुक्त करने उपरांत सेंटर से बाहर आकर व्यक्ति फिर से नशा प्रारंभ कर देता है उसे टेक्निकल शब्दों में रिप्लेसमेंट कहते हैं। यह इन केंद्रों की सबसे बड़ी समस्या है, इसके ऊपर काम करने की बड़ी आवश्यकता है। इन्हीं के साथ-साथ बाल कल्याण परिवार सेवा, दत्तक ग्रहण और पालक देखभाल, स्कूल सोशल वर्क, कारा और सारा ,टोल प्लाजा हेल्पलाइन 1033 ,के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया।
अंतिम सत्र में समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख डॉक्टर सविता मिश्रा विशेष अतिथि एम.एल. वर्मा, मुख्य वक्ता मोहम्मद रफीक , इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉक्टर सविता मिश्रा ने कहा की व्यक्तित्व के विकास में चुनौतियों को सामना करना होता है और इन्हीं चुनौतियों से अवसर की प्राप्ति होती है जो बुलंदी तक हमें ले जाती है जिसके हम करियर में समाज में देश में सम्मानित होते हैं ।
वर्तमान में घटित हो रही सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादी घटना के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने अफसोस जताया तथा यह भी कहा कि उपद्रवी को दंड देना अति आवश्यक है इसमें प्रतिशोध की भावना ही आत्मविश्वास को जाग्रत करती है जिससे हम देश और समाज में अपने आप को स्थापित कर पाते हैं। वर्कशॉप को सफल बनाने में संयोजक सुश्री सोनम चंद्राकर, सह संयोजक डॉ . राजेश कुमार बघेल , आयोजक सचिव डॉ . देवेंद्र कुमार देवांगन , डॉ . सर्वेश कौशिक पटेल , आयोजन समिति के सदस्यगण डॉ. समीक्षा चंद्राकर ,क्षमा शिल्पा मसीह , डॉ. ग्रीष्मा सिंह ,श्री प्रदीप टंडन, श्रीमती नेहा सोनी,सुश्री सीमा साहू,सुश्री निधि बग्गा ,श्री शुभम शर्मा ,तकनीकी विभाग मनीष साहू ,रजत पांडे तथा डॉ. भानु प्रताप नायक, सुश्री मनीषा भोई, डॉ. अश्वनी साहू , श्रीमति वाणी चंद्राकर, श्रीमती विद्या ज्योति सहाय ,सुश्री गरिमा साहू ,छात्र-छात्राओं एवम् ऑनलाइन जुड़े हुए प्रतिभागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयो से भी बुद्धिजीवी वर्ग लाभान्वित हुए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम के साक्षी बने तथा यहां से व्यावहारिक और तकनिकी जानकारी प्राप्त किया। ज्ञात हो कि शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम, अंचल के प्रसिद्ध महाविद्यालय हैं यहां इस प्रकार के कार्यक्रम वर्ष भर चलते रहते हैं जिनके फलस्वरूप यहां छात्र-छात्राओं नागरिकों तथा जनमानस में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है जो देश समाज तथा नागरिकों के लिए लाभकारी हो सके।
उक्त कार्यक्रम का संचालन डाहरू सोनकर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर सर्वेश कौशिक पटेल द्वारा किया गया।
