पाटन,,माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज परीक्षा परिणाम घोषित किया है जिसमें पाटन विधान सभा के ग्राम पहंदा (अ) के लघु किसान एवं छोटे व्यवसाई पवन कुमार वर्मा एवं माता भारती की बेटी नूतन वर्मा ने ग्राम पहन्दा के हाई स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर प्रवीण्य सूची में 97.83 प्रतिशत अंक लेकर नवम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार सहित ग्राम का नाम रोशन किया है

नूतन ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अपने गुरुजनों के साथ साथ अपने माता पिता एवं भाई को दिया है अपनी सफलता के बारे में बताया कि पढ़ाई के लिए कोई तनाव नहीं लिया शिक्षा सत्र के एक माह पूर्व अच्छे नंबरों का लक्ष्य लेकर पढ़ाई किया इस कारण सफलता मिला नूतन ने बताया कि भविष्य डाक्टर बनने का लक्ष्य है क्योंकि आज भी गांव में चिकित्सा सेवा का नितान्त अभाव है इसलिए डाक्टर बन कर मरीजों की सेवा करनी चाहती हूँ पढ़ाई के बाद तनाव मुक्ति के लिए बड़े भाई के साथ बैडमिंटन खेल कर शरीर एवं मन को शांत करते है नूतन का बड़ा भाई टिकेश वर्मा भी 12वी गणित में 87.80 प्रतिशत अंक किया है वह अभी जे ई ई के तैयारी में लगा हुआ है
