शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में समाज कार्य विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसका टॉपिक रोल ऑफ फील्ड वर्क इन सोशल वर्क एजुकेशन है। यह कार्यशाला 5 मई 2025 से 7 मई 2025 तक आयोजित है

। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉक्टर चुन्नीलाल शर्मा प्रोजेक्ट ऑफिसर कलेक्ट्रेट रायपुर थे तथा विशेष अतिथि मिस्टर सौरभ तिवारी स्टेट कोऑर्डिनेटर, स्टेट लेवल कॉर्डिनेटिंग एजेंसी रायपुर थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ साथ ही साथ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन हुआ तत्पश्चाप मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था प्रमुख डॉक्टर सविता मिश्रा द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन में सोशल वर्क से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किए गए उन्होंने कहा की संपूर्ण मानव जाती के लिए अति आवश्यक है कि वह सामाजिक विज्ञान या समाजशास्त्र का अध्ययन करें उन्होंने तुलसीदास द्वारा रचित श्लोक की व्याख्या करते हुए बताया कि अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में परोपकार का संयोजन करने से ही मानव जन्म लेना सार्थक सिद्ध होता है । व्यक्ति हर पल हर दिन हर समय कुछ ना कुछ सीखता रहता है यही अध्येता और श्रोता का सिद्धांत है ।समाज विज्ञान को पढ़ना होता है समाजशास्त्री को भाषा शास्त्री होना भी आवश्यक होता है ताकि वह अलग-अलग समुदाय ,अलग-अलग भाषा से संचार स्थापित कर सके। राजा राममोहन राय स्वामी दयानंद सरस्वती यह बड़े समाजशास्त्री थे जिन्होंने समाज को जोड़कर एकता के सूत्र बांधने का प्रयास किया। सशक्त और जिम्मेदार नागरिक कोई भी हो जो समाज को जोड़कर रखता है उसको तिरस्कार सहना पड़ा है। इन तिरस्कारों को नजरअंदाज कर समाज के लिए नए आयाम स्थापित करने होते हैं तब जाकर समाज का विकास परिवार का विकास और देश के विकास होता है। कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर चुन्नीलाल शर्मा जी का परिचय डॉक्टर ग्रीष्मा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। डॉ शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ी भाषा में जतर-कतर ताली बजाकर शुरू किया ज्ञात हो की डॉक्टर चुन्नीलाल शर्मा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित है तथा देश के अलावा विदेशों में भी आपका व्याख्यान आयोजित किया जाता है जिसमें डेनमार्क अमेरिका न्यूयॉर्क आदि देश प्रमुख है। अपने उद्बोधन में बताया कि दिग्विजय सिंह के समय से आप 400 से अधिक कार्यक्रमों में व्याख्यान दिए हैं और 4000 से अधिक ग्राम पंचायत और ग्रामों में जाकर विजिट किए हैं बहुत सारे जिला कलेक्टरों के साथ भी आपने काम किया है जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के समय गांव में जाकर लोगों के मल उठाकर भी काम किया जिससे कलेक्टर साहब प्रभावित हुए उन्होंने भी आपका सहयोग किया। इन्हीं के साथ आपने छात्र-छात्राओं को कहा कि अपने जीवन का मूल्यांकन अच्छे से करना चाहिए जिससे आपका विस्तार ऊंचा हो एक उदाहरण में आपने कहा कि सोशल वर्कर को पेशेवर होना चाहिए जिससे उसमें नॉलेज का भंडार होता है टेक्नोलॉजी का नॉलेज हो समाज का नॉलेज हो नए ट्रेंड के बारे में भी जानकारी हो जिससे वह अपनी सैलरी में इजाफा कर सके उन्होंने अपने व्याख्यान में करियर काउंसलिंग, आत्मनिर्भरता ,सामाजिक सहायता ,सामाजिक पूंजी, परंपरागत शिक्षा, मेडिकल साइंस ,कंप्यूटर साइंस, साइंस आदि बहुत से टेक्निकल नॉलेज के बारे में बातचीत की जिससे छात्र-छात्राये बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए। द्वितीय सत्र में विशेष अतिथि मिस्टर सौरव तिवारी स्टेट कोऑर्डिनेटर स्टेट लेवल कॉर्डिनेटिंग एजेंसी रायपुर, ने नशा मुक्ति से संबंधित प्रमुख छत्तीसगढ़ के जिलों रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर ,बिलासपुर, जांजगीर चांपा ,कोरिया से संबंधित सोशल वर्क के क्षेत्र के बहुत सारे आयामों को विस्तार पूर्वक समझाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रध्यापक मोहनलाल वर्मा ,डॉक्टर के.आर. मतावले, डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर, डॉ राजेश बघेल, डॉ देवेंद्र देवांगन, श्री डाहरू सोनकर, डॉक्टर सर्वेश कौशिक पटेल ,खोमन साहू ,प्रदीप कुमार टंडन ,डॉक्टर अश्वनी कुमार साहू, डॉक्टर ग्रीष्मा सिंह ,श्रीमती नेहा सोनी , निधि बग्गा ,मनीष साहू रजत पांडे, सीमा साहु तथा छात्र-छात्राओं का अमूल्य योगदान रहा ।उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश बघेल द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम की संयोजक समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष सोनम चंद्राकर रही l इस कार्यक्रम में लगभग 100 ऑनलाइन व ऑफलाईन प्रतिभागी उपस्थित रहे l
