पाटन। आज आए आंधी तूफान से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दुर्ग पाटन अभनपुर मार्ग में खारुन नदी पर ग्राम तरीघाट पुल में पेड़ टूटकर गिरने से पाटन से अभनपुर का सड़क संपर्क टूट गया है। पुल के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियों की लाइन लगी है। पुल से पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
तरीघाट पुल में पेड़ गिरने से अभनपुर सड़क संपर्क टूटा
