भिलाई। आज दुर्ग भिलाई में आधे घंटे की आंधी के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी। भिलाई में जगह जगह कई पेड़ गिर गए। बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। गौरतलब हो कि आज सुबह तेज धूप व गर्मी के बाद शाम चार बजे मौसम ने करवट बदलना शुरू किया। शाम साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी का किसी को अंदाजा नहीं था। भिलाई में कितने पेड़ गिरे है इसका आंकलन करना मुश्किल है। जा ज्यादातर पेड़ सड़क पर गिरे है जिसकी वजह से सड़क बाधित हो गया। अब शुक्रवार की सुबह इन्हें हटाने का काम शुरू किया जाएगा। पेड़ गिरने की वजह से कई स्थानों पर बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी के शुरू होते ही अधिकांश जगह बिजली गुल हो गई। जिससे सुधारने का काम जारी था। कई स्थानों पर बिजली तार क्षतिग्रस्त होने से इन्हें सुधारने में काफी समय लग सकता है।
भिलाई में आधे घंटे की आंधी व बारिश ने मचाई तबाही, कई पेड़ गिरे
