पहलगाम की घटना के विरोध में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, मृतात्माओं को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि।

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। शनिवार को स्टेशन चौक के पास मुस्लिम समाज ने विगत 22 अप्रेल को पहलगाम में दहशतगर्दों द्वारा मासूमों के कत्लेआम के विरोध में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए एक स्वर में इस घटना की निन्दा की। बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। अपनी बात रखते हुए मौलाना अबरार अहमद रिज़वी ने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है और हम हिन्दुस्तान के मौजूदा हुकुमत से ये मांग करते हैं कि इन दहशत गर्दो को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाए और कड़ी से कड़ी सजा दे। हम यह बताना चाहते हैं की हिन्दुस्तान के मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमान की तरह नहीं है बल्कि अमन पसंद है जिसका सुबूत कश्मीर के मुस्लिम भाई ने जान की बाजी लगाकर हिन्दू भाइयों की हिफाजत कर साबित कर दिया। अयूब खान ने कहा कि इस देश में हमसब भाई चारे के साथ मिलकर रहते हैं इस घटना के लिए पाकिस्तान को कभी माफ नही करना चाहिए मुस्लिम समाज इसका पुरजोर विरोध करता है। इमरान रिज़वी ने कहा कि यह देश अमन परस्त है यहां हमसब हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी मिलकर रहते है आतंकवादियों के इस कायराना हरकत को देश कभी माफ नही करेगा और पूरा मुस्लिम समाज सरकार से यह गुजारिश करता हैं कि इन दहशतगर्दों को मौत की सजा दी जाय और पाकिस्तान को भी मुहतोड़ जवाब देकर यह बताया जाए कि दहशतगर्दी का अंजाम क्या होता है। इस देश की कौमी एकता ही हमारी पहचान है। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

इस घटना की निन्दा करने वालों में गरीब नवाज मस्जिद और गौसीया मस्जिद के ईमाम अबरार अहमद रजवी, हाफीज रियाज़ , इमरान रिजवी, अयुब खान, काजु भाई, अक्बर भाई, नसरू भाई, जकी अहमद, ईद मोहम्मद, असलम भाई ,अख्तर भाई, आफताब भाई, करीम भाई, बशीर भाई , समीर कलीम, फिरोज, शोएब, इरफान, जुनैद, अताउल्लाह, फैज़ान और शहबाज़ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *