मुर्दों का राशन खाने वाले सेल्समैन के खिलाफ 3 साल बाद भी कार्यवाही नहीं अब सुशासन तिहार में लगाए है,,,, आवेदन ,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी

छुरा/विकासखंड छुरा में वैसे तो कई कारनामे होते हैं। पर मरे हुए व्यक्तियों के नाम से राशन खाने वाले सेल्समैन के खिलाफ शिकायत के 3 साल बाद भी अब तक कार्यवाही नहीं हुई है मामला ग्राम पंचायत कसेकेरा से जुड़ा हुआ है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के उस परिवार के सदस्यों ने की थी।जिसके 16 गरीबी रेखा के एकल राशन कार्ड धारी हितग्राहीयो के मृत्यु हुए परिवार के सदस्यों का राशन हड़प लिया था ,कलेक्टर जन दर्शन , खाद्य विभाग,एसडीएम तहसीलदार , मुख्य कार्यपालन अधिकारी सब के पास शिकायत की थी पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं है

।सबसे हैरानी की बात है कि इसमें सभी अधिकारी बदल गए पर जांच करता खाद्य विभाग का कर्मचारी आज भी अपनी जगह बना हुआ है। जाने ऐसे कई भ्रष्टाचारी सेल्समैन को बचाने का मानो ठेका लिया हो। बता दे की ग्राम पंचायत कसे केरा में उस समय पदस्थ सेल्समैन द्वारा वर्ष 2020 से लेकर 2022 तक मृतकों के नाम से राशन निकालता रहा और उसे स्वयं खाता रहा। किसी तरह जब परिवार वाले और ग्रामीणों की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम और खाद्य विभाग में की पर खाद्य विभाग के कर्मचारी ने वफादारी दिखाते हुए सेल्समेन को बचाने की कोई कसर नहीं छोड़ी हर संभव मदद करते हुए सेल्समेन को बचाने का प्रयास करते रहे अंततः इसी का नतीजा है कि आज 3 साल बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता में मुख्य डिगेश साहू बताते हैं कि भ्रष्टाचारी सेल्समैन हम लोग को गांव में धमकी देता है और जब भी हम 16 लोगो में से किसी को भी देखते हैं तो गाली गलौज करता है इसकी शिकायत हम लोगों ने उच्च कार्यालय में भी की थी पर पैसे की गर्मी की वजह से सभी को खरीदने का दम रखने वाला सेल्समैन के ऊपर जिला प्रशासन के सभी विभाग मेहरबान हैं जिस वजह से आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इसलिए हम लोगों ने सुशासन तिहार में उचित कार्यवाही के लिए आवेदन लगाया है। जिसमें गिरधारी लाल यादव के खिलाफ कार्यवाही किया जाए ।ताकि हम लोगों को न्याय मिल सके। और सुशासन तिहार का मकसद हम लोगों का समझ में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *