रानीतराई। जय शीतला क्रीड़ा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियो के तत्वाधान मे शहीद युवराज सिंह ठाकुर कि स्मृति मे एक दिवसीय कब्बडी एवं चौसर प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पाहँदा (झा )मे 26 अप्रैल को आयोजित किया गया हैं। कब्बडी प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुस्कार 8001रूपये, द्वितीय 6001 रूपये, तृतीय 4001 रूपये व चतुर्थ पुरुस्कार 2001रूपये रखा गया हैं इसी प्रकार चौसर प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुस्कार 10001रूपये, द्वितीय 7001रूपये, तृतीय 5001रूपये व चतुर्थ 3001रूपये रखा गया हैं।
