लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के सरहद पर हाथियों के वापसी का लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अमले मौके पर पहुचकर लोगो को सतर्क रहने का हिदायत देते नजर आ रहे है। लगभग 15 दिन पूर्व ओड़िसा से महासमुंद होते हुए 10 से 12 जंगली हाथियों का झुंड गरियाबंद वन मंडल के छूरा ,परसूली और गरियाबंद परिक्षेत्र से होते हुए धमतरी जिला से कांकेर जिले में चले गए थे। इस दौरान उन हाथियों के झुंड के द्वारा क्षेत्र के फसलों को तो काफी नुकसान पहुचाया गया था, वही ग्राम सोहागपुर के एक ब्यक्ति की लापरवाही के चलते हाथियों के कुचलने से उसकी मौत भी हो गई थी। वही अब ये हाथी अपने ओड़िसा राज्य लौटने के लिए उसी मार्ग से वापस हो रहे है। इस बात की जानकारी हाथियों में लगे कॉलर आईं डी के माध्यम से वन विभाग को होते ही वन विभाग के तमाम अधिकारी अपने कर्मचारियो के साथ धमतरी जिले के ग्राम मोहेरा पुल के समक्ष पहुच गए है।और उन हाथियों के अपने मार्ग से सुरक्षित निकल जाने के प्रयास में लगे हुए है। वही हाथियों के गुजरने की गम्भीरता को समझते हुए लोगो को दूर रहने की अपील भी कर रहे है।
