रानीतराई ,,पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया महिला बाल विकास परियोजना पाटन के तहत कुपोषण मुक्त हेतु चयनित ग्राम पंचायत करेला में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग (ANM) द्वारा कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। ANM द्वारा कुपोषण में कमी लाने के उपाय भी बताए गए इसी के साथ ग्राम करेला के सरपंच श्रीमान डॉक्टर राजेंद्र बंछोर द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए पोषण खजानी की व्यवस्था की गई जिसमें चना , फली मुर्रा, मूंग शामिल है इसके अलावा पोषण खजानी के महत्व के बारे में भी बताया गया इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच डॉक्टर राजेश बंछोर ,एएनएम रेशमा गुप्ता, उप सरपंच संतोषी ठाकुर, पंच प्रीति नेताम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेश्वरी वर्मा, आशा ठाकुर सहायिका जानकी पटेल व अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।
ग्राम पंचायत करेला में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन
