दो कोरोना संक्रमित शव को पूरी प्रक्रिया एव प्रोटोकाल के साथ किया गया दाह संस्कार,,,

दुर्ग—डिप्टी कलेक्टर दिव्या वैष्णव,नायब तहसीलदार अजीत चौबे ,नायब तहसीलदार राजेन्द्र चंद्राकर तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी की टीम ने मिलकर किया उड़ीसा निवासी कोरोना संक्रमित बी एस एफ जवान का दाह-संस्कार।
कुम्हारी खारुन नदी के पास स्थित श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित बी एस एफ जवान तथा कुम्हारी निवासी एक कोरोना संक्रमित महिला के शवों को पूरी प्रक्रिया तथा प्रोटकॉल के साथ दफनाया गया।इस प्रक्रिया के दौरान बी एस एफ कैम्प के अधिकारीगण तथ मृतिका के परिवारजन उपस्थित थे।दोनो मृतकों के परिवाजन से अनापत्ति के पश्चात ही जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही पूर्ण की गई।पूरी प्रक्रिया के दौरान शव के सम्पर्क में आने वाले कुम्हारी पालिका के कर्मचारियों की सुरक्षा तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *