भरर,करेला में कोरोना पाजेटिव मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित

पाटन। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में जारी लाकडाउन के बीच शहरों के बाद अब गांवों से लगातार कोरोना मरीज मिलते जा रहे हैं,अंदेशा जताया जा रहा है कि अब गांवों में भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है टेस्ट होने पर आंकड़े और बढ़ेंगे इसलिये सभी को इस महामारी की गंभीरता को समझकर जरूरी एहतियात बरतने कहा जा रहा है।कोरोना पाजेटिव मिलने के बाद आसपास के गावों में आज कोटवार के द्वारा मुनादी करवाकर ग्रामीनो को सावधानी बरतने कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दक्षिण पाटन के ग्राम भरर में तीन और करेला में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इस खबर से अंचल में हड़कंप मचा हुआ है लिहाजा गांवों में अब भय का माहौल बनता जा रहा है ।

गौरतलब हो कि भरर में इसके पहले भी दो मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में दाखिल किया गया था,इनके संपर्क में आये लोगों का सैम्पल लिया गया जिनमें यहां के तीन लोगों का रिपोर्ट पाजीटिव बताया जा रहा है । जिनमे एक महिला पंचायत प्रतिनिधि,किराना व्यवसायी एवं राज मिस्त्री है यहां लगातार मरीज मिलने से पाटन एसडीएम ने भरर को कंटेटमेंट जोन घोषित करने कलेक्टर को पत्र लिखकर गाँव से बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

इसी तरह समीप के ग्राम करेला में भी एक महिला का रिपोर्ट पाजीटिव आया है बताया गया ये अपने मायके कोरबा गई थी वहां से लौटने के बाद भी इनका सैम्पल लिया गया था जो पाजीटिव बताया जा रहा है। इन गांवों में कोरोना संक्रमण की खबर की पुष्टि के बाद ब्लॉक का स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया है । प्रभावित एरिया के आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही सार्वजनिक स्थलों को सैनेटाइज भी किया जा रहा है ,करेला में प्रभावित एरिया को सील कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने कहा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *