1009 कलश शोभायात्रा के साथ तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन आज से


पाटन । तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन झीट परिक्षेत्र के अमलेश्वरडीह में 19 एवं 20 अप्रैल को किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत आज 19 अप्रैल को कृष्ण कर्मा आरती के बाद 1009 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाल कर की जाएगी। उसके पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में चूलमाटी, तेलमाटी, हल्दी का रश्म पूरा किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, विशेष अतिथि देवीश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, मालती साहू पार्षद, दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, दामिनी साहू जनपद सदस्य सहित अन्य होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *