मानसगान सम्मेलन में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका- समीपस्थ ग्राम मुरमुरा एवं फुलझर में समस्त ग्रामवासी के द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय श्री राम चरित सस्वर मानसगान रामायण समारोह में जिला पंचायत वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए एवं भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर अंचल व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मानस टोलियों ने शानदार प्रस्तुति दी गई तथा भगवान श्रीराम के जीवन चरित का बखान किया गया।जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो से वातावरण शुद्ध रहता है और इस धार्मिक कार्यक्रम से हमारे आने वाले पीढ़ी को सहेजने में दिशा प्रदान करता है

भगवान श्रीराम का हमारे छत्तीसगढ से गहरा नाता है उन्होंने अपने वनवास काल का अधिकतम समय गुजारा है।ऐसे पावन भूमि में हम निवास करते यह हमारा सौभाग्य है ।वही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांवो में सप्ताह में एक दिन हनुमान चालीसा पाठ करने से तन मन को निर्मल प्रदान करने कि अपील कि गई एवं भक्तिमय कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर युवराज साहू जनपद सदस्य छुरा,मंच संचालक डोमार साहू,ग्राम फुलझर के सरपंच संतोष दीवान,संतु ध्रुव,डिहूराम साहू,रूपेश साहू,तारण ध्रुव, ग्राम मुरमुरा सरपंच दीपक ध्रुव,मोहन साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, खेलावन साहू, बेदराम साहू, ओमकार साहू,सागर ध्रुव,पुनाऊ राम साहू,नरेश साहू,छविराम साहू,भुखन साहू सहित बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी व श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *