पाटन परियोजना के सेक्टर रानीतराई , अंतर्गत ग्राम सुरपा में पोषण पखवाड़ा मनाया गया, जिसमें जीवन के प्रथम 1000 दिवस के अवसर पर गर्भवती माताओं को एनीमिया से बचाव हेतु जानकारी दिया गया, जिसमें माताओं को आयरन युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां, फल , सूखे मेवे, फूटा चना , गुड़ नियमित खाने के लिए सलाह दिया गया । साथ ही आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ – नींबू, संतरा , मोसंबी, टमाटर आहार में शामिल करने की सलाह दी गई।इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच श्री चन्द्रहास साहू, पंच – लोकेश्वरी यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – मोतिम साहू, सरिता मार्कण्डेय, कांती पटेल, वंदना ध्रुव, सहायिका – पार्वती साहू, सावित्री साहू, गणेश्वरी सिन्हा, हीरो बाई पटेल, गर्भवती माताएं, किशोरी और गांव की महिलाएं शामिल रही।
ग्राम सुरपा में पोषण पखवाड़ा मनाया गया,
