रायपुर,,शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में अनुसंधान क्यों क्या और कैसे विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार जिंदल वरिष्ठ शोधकर्ता आईआईटी जोधपुर रहे। कार्यशाला का शुभारंभ माता सरस्वती और भगवान श्री राजीव लोचन के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ किया गया

। तत्पश्चात महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. (श्रीमती) सविता मिश्रा ने कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन कर कार्यक्रम के सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्यशाला का संक्षिप्त विवरण संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अतिथि वक्ता डॉ. जिंदल ने स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों एवं शोध में रुचि रखने वाले अन्य प्रतिभागियों को ध्यान में रखते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. जिंदल ने शोध प्रारंभ करने के लिए विभिन्न उदाहरण के साथ अपना व्याख्यान प्रारंभ किया एवं विद्यार्थियों को शोध परक बनाने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रस्तुत किया। उन्होंने शोध से संबंधित विभिन्न छोटे-छोटे आधारभूत समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए रिसर्च पेपर लिखने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपनी पहचान बनाने हेतु अनेक वक्तव्य प्रस्तुत किए
। डॉ. जिंदल ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी एवं प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए अनेक शोध संबंधी प्रश्नों का जवाब बड़े ही सरल शब्दों में दिया। साथ ही साथ उन्होंने शोध पत्र प्रकाशित करने के लिए अनेक संबंधित गुणवत्ता पूर्ण जर्नल सर्च करने के तरीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
महाविद्यालय के अलावा अन्य महाविद्यालय के शोधार्थी छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकों ने भी इस कार्यशाला में हिस्सा लिया
। उक्त कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। जिसमें राज्य के विभिन्न महाविद्यालय एवं शोध केंद्र के लगभग 180 प्रतिभागी ऑनलाइन कार्यशाला से जुड़े हुए थे ।
व्याख्यान के पश्चात प्राचार्य महोदय ने डॉ. जिंदल को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा आइक्यूएसी प्रभारी श्वेता खरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला का कुशल संचालन डॉ. सर्वेश कौशिक पटेल आयोजन सचिव ने किया
। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एम.एल. वर्मा, डॉ. के. आर. मतावले के साथ-साथ सहायक प्राध्यापक श्री. जी.पी. यदु, डॉ. समीक्षा चंद्राकर, श्रीमती क्षमा शिल्पा मसीह, सुश्री चित्रा खोटे, श्री मुकेश कुमार कुर्रे, डॉ. भानु प्रताप नायक, श्रीमती श्वेता खरे एवं अतिथि प्राध्यापक सुश्री निधि बग्गा, सुश्री सीमा साहू, जन भागीदारी शिक्षक वासुदेव धीवर, सुश्री गरिमा साहू खूब लाल साहू, राहुल सोनकर, मनीष कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
