पाटन परियोजना के सेक्टर रानी तराई के अंतर्गत कुपोषण मुक्ति हेतु चयनित ग्राम पंचायत पहदा झा के आंगनवाड़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । गर्भवती माता को गुलाल लगाकर नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया
समुदाय स्तर पर पालकों से स्वस्थ जीवन शैली और गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य देखभाल व पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी गई। भोजन में मुनगा भाजी ,लाल भाजी , पालक के लाभ प्रति दिन फूटा चना और गुड को अपने खाना में शामिल करने की पर्यवेक्षक द्वारा सलाह दी गई,
प्रति माह अपना वजन व ऊंचाई जांच करने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच दिनेश ठाकुर , पंच इश्वरी,सुलेखा वर्मा, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक ममता साहू , कार्यकर्ता कामिनी वर्मा, चंद्रिका यादव, सहायिका होमलता , मनीषा यादव, गर्भवती माताएं इंदुमती, सीमा ,योगेश्वरी, सुमित्रा और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।
