समता साहित्य अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित हुए अनिल साहू

पाटन। समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम गोडवाना भवन धमतरी में संपन्न हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ से 80 प्रतिभावान व्यक्तियो का सम्मान किया गया जिसमे दुर्ग जिला नगर पंचायत पाटन से अनिल साहू को उत्कृष्ट पत्रकारिता, समाज सेवा समाजिक संगठन ,अंधश्रद्धा निर्मूलन , नशाबंदी , व्यक्तित्व विकास , एवं समाजसेवा , के विभिन्न क्षेत्रो में बहु आयामी रचनात्मक माध्यमों से सकारात्मक परिवर्तन व महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो उत्कृष्ठ एंव प्रभावोत्पादक है जिसके लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी संरक्षक – श्री मति शुशीला देवी वाल्मीकि प्रांताध्यक्ष – जी . आर . बंजारे , महासचिव – प्रेमसाइमन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ अकादमी के प्रांताध्यक्ष – जी. आर. बंजारे ने कहा की अनिल साहू पत्रकारिता के साथ समाज सेवक के साथ सरल,सहज,व्यक्तित्व के धनी है व समाजिक संगठन चलाकर जनसमस्याओ को लेकर मुहीम चलाते हैँ.अकादमी के पदाधिकारियों व अतिथियों ने अनिल साहू को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की अनिल साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया व ऐसे ही निरंतर कार्य करने की आश्वासन दिया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर – जी.सी. भारद्वाज (प्राचार्य – शासकीय महाविद्यालय खरौद जांजगीर ) अध्यक्षता – शुशिला देवी वाल्मीकि , विशिष्ट अतिथि – सुरेश कुमार ठाकुर (लीक कला मर्मज्ञ रायपुर ), राममिलन रावते (शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा) , पारस दास मानिकपुरी (सामाजिक कार्यकर्ता दल्ली राजहरा ) विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम के संचालन अकादमी के प्रांताध्यक्ष जी.आर. बंजारे ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *