पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने सरपंच बनने के बाद गांव की मुखिया होने के नाते जरूरतमंद लोगों को शादी या किसी के घर परिवार की सदस्य का आकस्मिक हो जाने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है श्रीमती वर्मा ने चुनाव में जीत के बाद से ही अनुकरणीय पहल करते हुए शपथ ग्रहण के पहले से ही जरूरत मंद लोगों को सहायता राशि प्रदान की। इसी तरह विगत दिनों मोहन वर्मा को शादी में 5000 रुपए नगद एवं नरेश यादव की आकस्मिक निधन पर उनके परिवार 5000 रुपए नकद और एक कट्टा चांवल की सहयोग सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

