पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जाता है। समारोह हर साल प्रदेश के मुख्यमंत्री को बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया जाता है। इस वर्ष भी कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर डीह में 19 एवं 20 अप्रैल को आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि की आसंदी स्वीकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत 1महीने से तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारी हर कोशिश कर चुके है लेकिन भेंट मुलाकात के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए उनके रायपुर निवास में भेंट मुलाकात के समय दिए जाने के लिए लेटर पैड भी दिए है। उनके मोबाइल नंबर सहित उनके ओएसडी को प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से संपर्क भी किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा। इसके अलावा भाजपा के पूर्व मंत्री,विधायक एवं अन्य कार्यकर्ता के माध्यम से भी उनके भेंट मुलाकात के लिए दिलाने की कोशिश कर चुके है। लेकिन आज तक उनसे संपर्क नहीं हो रहा। तहसील अध्यक्ष श्री साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा साहू समाज का तिरस्कार किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा मंच के माध्यम से कहा गया था कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह की देन है। लेकिन मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा नवविवाहित वर वधु को आशीर्वाद देनें तक का समय नहीं है। उनके द्वारा सामाजिक पदाधिकारियों को भेंट मुलाकात का समय नहीं देकर साहू समाज का अपमान किया जा रहा है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा पिछले साल भी ग्राम पतोरा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। तब मुख्यमंत्री साय का आगमन हुआ था। लेकिन उनके द्वारा वर वधु को शासन द्वारा दिए जाने वाले उपहार से वंचित कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तहसील साहू संघ पाटन को भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी उसे भी साय सरकार बनने के बाद राशि वापस कर दिया गया। राशि दुबारा जारी करने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन भी किया गया था लेकिन आज पर्यंत राशि जारी नहीं हुआ। भवन निर्माण का प्राकलन भी तैयार हो चुका था। स्वीकृत राशि वापस होने से साहू समाज अपने आप को अब ठगा महसूस कर रहे है। पूरे प्रदेश में तहसील साहू संघ पाटन है जो अनवरत 22 वर्षो से सामूहिक विवाह का रचना अपने समाज के धन लगाकर पुनीत कार्य को करते आ रहे है l सिर्फ वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मूर्धन्यों को आमंत्रित किया जाता है l उसके बाद भी प्रदेश के मुख्या का मुलाकात नही करना अपने आप मे निराशाजनक है l पहले के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी किसी कारण वश स्वयं नही पाते थे तो उनके धर्मपत्नी श्रीमति वीणा सिंह जी का आगमन होता रहा है l किन्तु ऐसी क्या वजह हो सकती है कि साहू समाज पाटन के पदाधिकारियों से भेंट के लिए समय भी नही कर पा रहे है ? आने वाले भविष्य में निश्चित ही इस अवमानना पर समाज चिंतन करेगी l
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नाराज हुए पाटन के साहू समाज
