दुर्ग। भक्त माता कर्मा जी की 1009 वी जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला साहू संघ द्वारा जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव का अजोजन मानस भवन , दुर्ग में दिनांक 13 अप्रैल, दिन रविवार को आयोजित किया गया है।जिसमे प्रदेश भर से साहू समाज के हजारो लोग सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से प्रातः 9. 30 बजे से होगा।जिसमे 1001 कलश महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के रूप में निकाली जाएगी।भक्त माता कर्मा जी की महाआरती से कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 11 बजे से होगी।प्रातः 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा,दोपहर 1 बजे से सामाजिक रत्न , समृति सम्मान व सामाजिक सम्मान एवं अतिथियों द्वारा उद्बोधनसंध्या 5 बजेभक्त माता कर्मा जी की महाआरती एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

इस कार्यक्रम के अतिथिगण मुख्यअतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन,प्रमुख अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री, छ. ग. शासन,अध्यक्षता टहल सिंग साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,अतिविशिष्ट अतिथि गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, जागेश्वर साहू कैबिनेट मंत्री म. प्र. शासन,श्रीमती रामशिला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड छ. ग. शासन, राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष जि. स. के. बैंक दुर्ग। जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू ने बताया कि कार्यक्रम भव्य रूप से जिला स्तरीय कर्मा जयंती का आयोजन जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के सयुक्त तत्वधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमे जिले के समस्त तहसील एवं समस्त परिक्षेत्ररिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।इस कार्यक्रम में जलपान एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था होगी।यह जानकारी दुर्ग जिला साहू संघ मीडिया प्रभारी राकेश साहू ने दिया।
