नगर सैनिक पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट,,फिर पति ने किया आत्मसमर्पण

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका/आज सुबह लगभग 8 बजे लगभग ग्राम पंचायत बारूका के आश्रित ग्राम राउत डेरा और राचरडेरा के बीच में स्थित बिसली डेरा की खेत के ऊपर लगे जंगल में पति ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार कर आत्मसमर्पण कर लिया है।लड़की नगर सैनिक के पद गरियाबंद के छात्रावास में पदस्थ थी । मृतक ओनिका ध्रुव और सोहन लाल साहू पिता खोराबाहरा राम साहू ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। और हत्यारा पति राजमिस्त्री का काम करता था ।और दोनों गरियाबंद में रहते थे दोनों के दो बच्चे भी है।

दोनों मुरमुरा गांव के रहने वाले है।और आज सुबह ही अपने दोनों बच्चे को अपने गांव मुरमुरा में छोड़कर ड्यूटी के लिए टिफिन लेकर गरियाबंद के लिए निकले थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसी बीच इन लोगों के बीच कुछ पारिवारिक विवाद हुआ होगा जिसको लेकर या आत्मघाती कदम उठाया होगा ।सूत्रों की माने तो दोनों के बीच में पहले से कुछ अनबन चल रहा था हालांकि इस बारे में पांडुका थाने से जानकारी के अनुसार अभी घटना की जांच चल रही है अभी कुछ बोल पाना संभव नहीं ऐसा बताया जा रहा है।। पर पारिवारिक विवाद में फिर एक बार पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *